Salary आते ही पैसे ख़त्म क्यों हो जाते हैं ? - Middle Class की 7 Financial Mistakes

क्या अपनी Job की Salary आते ही पैसे ख़त्म हो जाते हैं ? salary मिलने के 10 - 15 दिन में ही तनाव शुरू हो जाता है । Middle Class के कई लोग इस समस्या से जूझते हैं । India की Middle Class जनसंख्या - 31% ,सैलरी की वार्षिक वृद्धि दर - 0.4 % और 7 0 % लोग बचत नहीं कर पा रहे है ।
असल में salary का कम समस्या नहीं बल्कि कुछ गलत financial habits असली वजह है । यह एक सामान्य समस्या है , जिससे जूझना एक चुनौती बन गया है। इस ब्लॉग में हम Middle class की 7 financial Mistakes जिसे सुधार करके Salary से पैसे के खत्म होने से बचाने के Practical तरीके के बारे में जानेंगे ।

Salary आते ही पैसे ख़त्म क्यों हो जाते हैं ?


Salary आते ही पैसे खत्म क्यों हो जाते हैं - Middle Class की 7 Financial Mistakes

1 . सैलरी आने से पहले अनावश्यक खर्च प्लान :-

सैलरी आने से पहले लोग अक्सर अनावश्यक खर्च प्लान बना लिए रहते हैं , जिसमे बिना सोंचे - समझे की गई online शॉपिंग और फैशन , महंगे रेस्टोरेंट में जाना , फ़ूड डिलीवरी apps का ज्यादा इस्तेमाल महंगे गैजेट्स खरीदना आदि शामिल है । कई बार लोग अपनी जरूरतों और इच्छाओं में अंतर नहीं समझ पाते है और अनावश्यक खर्च कर लेते हैं । ऑफ़र या फ्री गिफ्ट के लॉलच में जरुरत से ज्यादा राशन( ग्रासरी ) खरीद लेते हैं , जो बाद में बर्बाद होती है ।

समाधान :-

हमें प्लानिंग करते समय जरुरत और इच्छा को समझना होगा । जब हम जरुरत की प्लानिंग करें तो तो उनमें रोटी ,कपड़ा और मकान में लगने वाले फोकस करना चाहिए , और जब इच्छा की प्लानिंग करें तो कहीं घूमना , बाहर का खाना , महंगे गैजेट्स खरीदने से पहले खुद से यह सवाल पूछे कि क्या यह वास्तव में मेरे लिए जरूरी है ।

2. बचत (Saving) को पहली प्राथमिकता न देना :-

salary मिलते ही हम बिना सोंचे - समझें खर्च करना शुरू कर देतें हैं । बचत करने के नाम पर कई बहाने बनाते हैं , जैसे -" अभी छोटी तनख्वाह है , बाद में ज्यादा मिलेगी तब बचायेंगे " ये सोंच हमें और खर्चीला बना देता है । चक्रवृध्दि ब्याज (compound interest) के नियम कहता है कि बचत जितना जल्दी शुरू करेंगे उतना ही जल्दी हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे ।

समाधान :-

आज से ही अपनी Salary के पैसे का सहीं जगह में निवेश करें । वित्तीय सलाहकार (financial Advisor) से सलाह लेकर कम से ही SIP की शुरुआत करें । पहले बचत और बाद खर्च करना चाहिए ।

3. बजट नहीं बनाना :-

बजट को लेकर लोगों में यह धारणा होती है कि बजट बनाना पैसे वालों का काम है । यह सोंच हमें प्लानिंग से दूर रखती है । यह लोगों की सबसे पहली और सबसे बड़ी गलती है कि बिना बजट बनाए खर्च करने लगते हैं । जब Salary बढ़ता है तो खर्चा भी उसी हिसाब से बढ़ जाता है , इसलिए हर महीने पैसे ख़त्म हो जाते हैं क्योंकि पैसे की कोई ट्रैकिंग नहीं होती और बेवजह खर्च करते हैं ।

समाधान :-

 Salary मिलते ही पहले दिन से बजट बनाएँ । 50 /30 /20  rule इस्तेमाल करें - 50 % जरुरी खर्चे , 30 % इच्छाएं  और 20 % बचत (Saving) के लिए ।


4 .  क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल :- 

लोग क्रेडिट कार्ड को फ्री पैसा समझकर इस्तेमाल करने लगे हैं , यही सबसे बड़ी गलती है । शॉपिंग online सेल  या महंगे गैजेट ले लेते हैं और पूरा बिल भरने के बजाय केवल Minimum Amount भरते हैं । इससे ब्याज लगातार बढ़ता जाता है और बड़ा क़र्ज़ हो जाता है , बाद में भुगतान करना मुश्किल हो जाता है । क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं  , इससे Cibil Score खराब होता  है । भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में परेशानी हो सकती है ।

समाधान :- 

किसी भी खरीदारी पर केवल Minimum Due न भरे ।पूरा भुगतान करें इससे ज्यादा ब्याज नहीं लगता EMI और लोन ऑफर सोंच - समझकर लें ।

5. आपातकालीन निधि (Emergency Fund) न बनाना :-

इमरजेंसी फण्ड नहीं बनाने से अचानक आने वाली परेशानियों में कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं । यह फण्ड वित्तीय सुरक्षा की तरह काम करता है । अचानक आने वाले खर्च (बीमारी , नौकरी छूटना ,एक्सीडेंट आदि ) में लोग अक्सर क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन या उधार लेते हैं इससे ब्याज का बोझ बढ़ता है  और आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है । इमरजेंसी फण्ड न होने से वित्तीय लक्ष्य (Financial Goal) पर असर पड़ता है ।
समाधान :-
इमरजेंसी फण्ड बनाने से अचानक खर्चों से सुरक्षा मिलती है ,कर्ज लेने से बचा जा सकता है । हर महीने salary में से कम से कम 10 % एक अलग saving account में रखें । धीरे - धीरे तीन महीने का फण्ड बनाएँ ।

6 . सब्सक्रिप्शन और small expences को नजरंदाज करना :-

लोग अक्सर subscription ( जैसे - OTT, Apps, Membership और छोटे - छोटे खर्च को नजरंदाज कर देते हैं ,लेकिन जब सब मिलकर जोड़ते हैं तो ये 4000 से 8000 रूपये तक हो जाते हैं । इसके अतिरिक्त Zomato , Swiggy इन पर किये गये छोटे - छोटे खर्च सबसे बड़ा पैसा खाते हैं ।
समाधान:- 
अपने सभी subscription और छोटे खर्चों को लिखकर देखें ,जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है उन्हें आज ही Cancel करें , हर महीने इसका review करें ।

7 . वित्तीय साक्षरता  ( financial  Litracy) का अभाव :-

स्चूलों में कभी नहीं बताया जाता कि पैसे को कैसे मैनेज किया जाए ,कहाँ  invest करें कैसे बचाएं । लोगों में जागरूकता की कमी है ,जब आप जानेंगे कि पैसा कैसे काम करता है , तब चीजें बदलेंगी ।
समाधान :- 
लोगों को सोशल मीडिया पर रील्स देखने के बजाय वित्तीय साक्षरता (financial  Litracy ) को समझना चाहिए , वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना चाहिए ।


निष्कर्ष :- 

आपका financial  सुरक्षित भविष्य आपके आज के फैसलों पर निर्भर है । salary आते ही पैसे खत्म होने की समस्या का समाधान ब्लॉग में दिए गए  middle class की 7 financial  mistakes को पढ़कर life में अनुपालन  करके आर्थिक समस्या को दूर किया जा सकता है ।
financial  Discipline  छोटी -छोटी आदतों में बदलाव ,सहीं प्लानिंग और थोड़ी सी सावधानी आपको इस चक्र से बहर निकाल सकते हैं ।
आज से शुरुआत करें पहला कदम  इस महीने का बजट बनाएँ ,थोडा अटकें तो परेशान न हो रास्ता बनता जाएगा।

FAQ   

Q1. हाँथ में पैसा नहीं रुकता क्या करें ?
Ans- कापी पेन लीजिये वित्तीय नियोजन ,बजट बनाइये ,खर्चों पर नियंत्रण करिए  और जीवनशैली ( Lifestyle) में बदलाव करें। 
Q2 .50 /30 /20  नियम क्या है ?
Ans-अपनी salary आने के पहले दिन से आप 50 % जरुरत के लिए ,30 % इच्छाओं के लिए और 20 % निवेश के लिए पैसो का इस्तेमाल करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.